October 27, 2026

महापौर ने जनता दरबार में सुनी समस्याएं ।

Read Time:1 Minute, 1 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

नगर निगम कटिहार में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया।महापौर ने नगर निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आये सभी 30 फरियादियों की समस्या सुनी। महापौर के द्वारा सभी फरियादियों की समस्या सुन त्वरित कारवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिया गया।मौके पर नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति के सदस्य सह वार्ड पार्षद-18 कुमारेन्द्र प्रताप सिंह “मोनू” एवं वार्ड सं०-30 के वार्ड पार्षद नितेश सिंह “निक्कु” भी उपस्थित रहे।महापौर के द्वारा पिछले जनता दरबार में आये सभी आवेदनों की भी समीक्षा की गई।

Previous post चिकित्सकों एवं नर्सो के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने की आवश्यकता – सिविल सर्जन
Next post नियमित कचरा उठाव को लेकर स्वछाग्रहियों की हुई बैठक ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial