जीवन ज्योति सेवाश्रम नर्सिंग होम की संचालिका ने लगाई मौत के गले
आशीष कुमार। गया
बाराचट्टी । शुक्रवार को गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के तेतरिया खुर्द में संचालित जीवन ज्योति सेवाश्रम नर्सिंग होम की संचालिका सुषमा रानी ने नर्सिंग होम के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुषमा रानी तेतरिया खुर्द जीवन ज्योति सेवाश्रम नर्सिंग होम की संचालक थी। पति का नाम अमरजीत है। मृतका का मायके बाराचट्टी थाना क्षेत्र के सोभ गांव में है। जिनके दो संतान भी है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर नोकझोंक होते रहता था। शुक्रवार को भी हुई पति और पत्नी के बीच नोक झोंक के बाद सुषमा ने फांसी लगा ली। इसकी जानकारी प्राप्त होते ही मृतका के परिजन सोभ से आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे। उसे बाराचट्टी स्वास्थ केंद्र ले गए। बाराचट्टी स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर सब्बुल हक ने बताया कि सुबह करीब 9:30 में तेतरिया खुर्द शोभ जीवन ज्योति सेवाश्रम की संचालिका सुषमा रानी को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था। स्थिति ज्यादा नाजुक होने के कारण उसे तुरंत गया एम्स रेफर कर दिया गया। जहां पहुचने के बाद सुषमा रानी को मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले के बारे में बाराचट्टी थानाध्यक्ष रामलखन पंडित ने बताया कि पति-पत्नी के आपसी विवाद के बारे में अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। इस मामले की छानबीन की जा रही है। बहरहाल, खबर प्रेषित किए जाने तक थाना में पीड़ित परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
