प्राणपुर प्रखंड: जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह तीसरे बार सम्मति से निर्वाचित हुए
(डेस्क|प्राणपुर)
संगठन का कार्य और अधिक मजबूती के साथ करूंगा: लड्डू सिंह
प्राणपुर प्रखंड स्तरीय जदयू सांगठनिक निर्वाचन 2026 के लिए सामुदायिक भवन बड़झल्ला,प्राणपुर के प्रांगण में आहुत बैठक चुनाव पर्यवेक्षक चंद्र भूषण पटेल के नेतृत्व में निर्वाचन की प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ शनिवार को आरंभ हुआ। प्रखंड अध्यक्ष के लिए मात्र एक नामांकन पत्र प्राप्त हुआ। चुनाव प्रभारी पिंकू कुमार राय ने निर्धारित समय तक नामांकन पत्र प्राप्त करने का इंतजार किया। किंतु अंतिम समय तक एक ही नामांकन पत्र प्राप्त हुआ।सर्व सम्मति से प्राणपुर प्रखंड जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रभारी ने लड्डू सिंह को निर्वाचित घोषित किया।तीसरी बार जदयू का प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचन पर सभी क्रियाशील सदस्यों एवं पंचायत अध्यक्षों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर चुनाव पर्यवेक्षक चंद्र भूषण पटेल ने कहा कि बिहार प्रदेश जदयू सांगठनिक निर्वाचन 2026 हेतु प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत बड़झल्ला काली मंदिर के प्रांगण में आहुत बैठक में सभी क्रियाशील सदस्यों की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष रूप से आरंभ हुआ। अध्यक्ष पद हेतु मात्र एक आवेदन प्राप्त हुआ। सर्वसम्मति से तालियों की गड़गड़ाहट के साथ लड्डू सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया। क्रियाशील सदस्यों ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।निर्वाचन के बाद नव निर्वाचित जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह ने कहा कि सभी क्रियाशील सदस्यों ने मुझ पर तीसरी बार अपार विश्वास जताया है। मैं सभी साथियों को विश्वास में लेकर संगठन का कार्य और अधिक मजबूती के साथ करूंगा। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी शंभू प्रसाद एवं जिला पर्यवेक्षक सुनील कुमार के अलावा रमेश कुमार, फूल कुमारी, पूनम देवी, सोनिका कुमारी, रश्मि कुमारी, रूपा कुमारी,अनिमा कुमारी, मो. आरिफ,जितेश कुमार,चंदन कुमार मिश्रा, शिव कुमार,अजीत कुमार, शिवनाथ सिंह, अशोक ऋषि,निर्मल पांडे सहित दर्जनों क्रियाशील सदस्य उपस्थित थे।
