April 29, 2026

जिला कारागार में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

Read Time:4 Minute, 18 Second

By:- अनुज तिवारी ……

कानपुर – अपराध मुक्त सामाजिक चिकित्सा समिति तथा वेदान्ता मल्टीस्पेशियलिटी हास्पिटल, आर्यनगर, कानपुर नगर के संयुक्त तत्वाधान में वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जेल अधीक्षक डाॅ0 बी0डी0 पाण्डेय ने बताया कि कारागार में चिकित्सा शिविर के आयोजन से पूर्व में ही बंदियों की सूची तैयार कर ली गयी थी। अपराध मुक्त सामाजिक चिकित्सा समिति तथा वेदान्ता मल्टीस्पेशियलिटी हास्पिटल द्वारा दिनांक-12 नवंबर, 2022 को कारागार चिकित्सालय में एक वृहद निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। वेदान्ता मल्टीस्पेशियलिटी हास्पिटल के निदेशक डाॅ0 गोविन्द त्रिवेदी अपने हाॅस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के साथ कारागार पहुंचे। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम में डाॅ0 शिवांश त्रिवेदी-हड्डी रोग विशेषज्ञ, डाॅ0 जया त्रिवेदी-स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, डाॅ0 प्रशान्त पाण्डेय- जनरल फिजिशियन मेडिसिन, डाॅ0 मो0 नदीम-यूरो सर्जन, डाॅ0 अनुराग मिश्रा-डेण्टल सर्जन तथा डाॅ0 ए0के0 सिंह-फिजिशियन उपिस्थत हुये। बंदियों द्वारा रक्तचाप एवं मधुमेह की जाँच भी करायी गयी। डेण्टल सर्जन ने भी कारागार कार्मिकों एवं बंदियों के दांतो का परीक्षण कर उन्हें समुचित उपचार प्रदान किया।स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ-डाॅ0 जया त्रिवेदी द्वारा 35 महिला बंदियों की जाँच कर, उन्हें आवश्यकतानुसार औषधियां प्रदान की। आयोजित कैम्प में कुल 458 बंदी लाभान्वित हुये तथा समस्त लाभान्वित बंदियों को विशेषज्ञों के परामर्शानुसार निःशुल्क औषधि वितरण किया गया। कारागार कार्मिक प्रायः ड्यूटी में व्यस्तता रहने के कारण अपने स्वास्थ्य की समुचित जाँच नहीं करा पाते हैं। आयोजित कैम्प में कारागार कार्मिकों ने अपनी आवश्यतानुसार जाँचे करवायीं एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों के परामर्शानुसार दवायें भी प्राप्त की। इस मेडिकल कैम्प के आयोजन में अपराध मुक्त सामाजिक चिकित्सा समिति के चैयरमैन आशुतोष बाजपेई एवं महासचिव योगेश बाजपेई का प्रयास सराहनीय रहा तथा कैम्प में सचिव अंकुश अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष प्रवीन प्रासान उपस्थित रहे। सभी आधुनिक मशीनों से सुसज्जित इस कैम्प में बंदियों द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का भरपूर लाभ प्राप्त किया गया। आयोजित चिकित्सा शिविर में जेल अधीक्षक-डाॅ0 बी0डी0 पाण्डेय, कारागार चिकित्साधिकारी-डाॅ0 समीर नारायण, जेलर अनिल कुमार पाण्डेय, उप कारापाल- राजेश कुमार मौर्या, प्रशान्त उपाध्याय,कृष्णमोहन चन्द्र, अनिल कुमार एवं सायमा जलीस, मौसमी राय, फार्मासिस्ट अनूप कुमार मिश्रा एवं इन्द्रजीत सिंह राना मौजूद रहे।

Previous post प्राणपुर में भुमी विवाद निपटारा हेतु जनता दरबार का आयोजन तीन मामले की हुई सुनवाई ।
Next post प्राणपुर थाना प्रांगण में 40 लीटर देसी शराब को किया गया नष्ट
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial