ग्रामीण क्षेत्रों में हो खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के आयोजन —- खेलगुरु बृजरत्न अशोक शेखर
*मथुरा – संवाददाता अनुज तिवारी
2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर श्री राम शिक्षा निकेतन स्कूल टेडी गांव मथुरा पर एक दिवसीय खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें खेलगुरु बृजरत्न अशोकशेखर पहलवान को मुख्य अतिथि के रूप में तथा रवि बाबा नौहवार अध्यक्ष मां शीला देवी जनसेवा ट्रस्ट वृंदावन मथुरा को विशिष्ट अतिथि के रूप में बुलाया गया इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक श्री कृष्ण कांत शर्मा जी व बंसी बाबा द्वारा अशोकशेखर पहलवान जी का व रविबाबा नौहवार जी का पटुका माला ,पगड़ी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया इस अवसर पर सभी विजेता खिलाड़ियों को वह सांस्कृतिक प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को मेडल प्रमाण पत्र शील्ड व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया खेलगुरु ब्रजरत्न अशोकशेखर पहलवान जी ने कहा की ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के आयोजन होते रहने चाहिए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में जो छिपी हुई कलाएं हैं उन्हें उभरने का मौका मिल सके । इस मौके पर लक्ष्य पहलवान, जय भगवान पहलवान, चंदू पहलवान, कान्हा पहलवान, अंकित पहलवान, विष्णु पहलवान, उम्मीद खलीफा आदि उपस्थित थे।।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
