मुजफ्फरनगर, सहारनपुर ओर शामली की सडकों पर उतरेंगी रोडवेज की 150 ओर बसें ।
कानपुर – संवाददाता अनुज तिवारी
दीपावली, भैयादूज और छठ पर्व पर रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए सहारनपुर परिक्षेत्र से 150 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इन अतिरिक्त बसों का संचालन दशहरे के बाद शुरू हो जाएगा। बसों का संचालन दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब के साथ स्थानीय रूटों पर होगा।परिवहन निगम परिक्षेत्र ने त्योहारों को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। जिन बसों में कमियां हैं, उन्हें वर्कशॉप भेजा जा रहा है, ताकि बसों की जांच ठीक से हो सके और रूट पर चलते समय उनमें कोई खराबी न आए। क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि परिक्षेत्र के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, छुटमलपुर, खतौली, शामली और गंगोह डिपो से दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोग त्योहारों पर अपने घर जाते हैं। वैसे यात्रियों के हिसाब से बसें चलती हैं, लेकिन त्योहारों पर भीड़ ज्यादा होती है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दशहरे के बाद 150 अतिरिक्त बसों को लंबे और स्थानीय रूटों पर उतार दिया जाएगा।इन रूटों पर चलेंगी अतिरिक्त बसेंदिल्ली, लखनऊ, अंबाला, देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, चंडीगढ़, अमृतसर, पानीपत, बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़, आगरा, करनाल, मेरठ आदि।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
