पति-पत्नी आए किराए से रहने, दो दिन बाद मिला महिला का अधजला शव, पति फरार ।
इंदौर के आजादनगर में महिला का शव मकान में मिलने से हड़कंप मच गया है, मामले में मिली जानकारी के अनुसार मकान मालिक की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा देखा महिला का शव अधजला अवस्था में पड़ा है । पुलिस के मुताबिक यह घटना आलोक नगर की चौथी गली में हुई है जहां मकान मालिक विरेंद्र ने कॉल कर पुलिस को बताया है कि उनके घर में किराए में रहने वाले महिला का शव पड़ा हुआ है। मकान मालिक विरेंद्र के मकान में मजदूर वर्ग के लोग किराए में रहते हैं ।उनके मुताबिक 2 दिन पहले एक महिला एक व्यक्ति के साथ आई थी दोनों ने बताया वह पति पत्नी है ।और किराए से कमरा लिया ।जब कल कमरे से कोई बाहर नहीं निकला तो आसपास के लोगों ने मकान मालिक को सूचना दी ,तो वह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक घर में चाय बनाने के बर्तन और खाना रखा हुआ है। इससे लगता है महिला की हत्या कर आरोपी उसे जला कर फरार हो गए हैं। अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हुई है, पुलिस आगे की जांच कर रही है ।
More Stories
मनिहारी में भैंस चोरी का विरोध करने पर किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के कमालपुर दियारा में भैंस चोरी करने आए अपराधियों ने विरोध...
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मातम।
मो0 काजु ( फलका) कोढ़ा थाना क्षेत्र के बसगरहा गांव के समीप बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक...
फलका में 27 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, संचालक गिरफ्तार
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक मोड़ के समीप गुरुवार को प्रशासन और पुलिस की...
स्कूल में प्रधानाध्यापिका गायब, बच्चों के भोजन पर भी सवाल जिला परिषद के निरीक्षण में तारापुर प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था को बताया कटघरे में।
मनोरंजन साहा (बारसोई) बारसोई जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के पंचायत शिवनंदपुर स्थित तारापुर प्राथमिक विद्यालय में जिला परिषद सदस्य गुलजार...
जनसंपर्क अभियान चलाकर सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने सुनीं लोगों की समस्याएं
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के हसनगंज, कवैया, तिनगछिया सहित विभिन्न गांवों में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद...
बेचुटोला में जलजमाव बना मुसीबत, सड़कें बनीं तालाब; ग्रामीणों में आक्रोश
मो0 काजु ( फलका) सोहथा दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या-12 स्थित बेचुटोला में जलजमाव की गंभीर समस्या ने ग्रामीणों का...
