हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत में शोक की लहर
(डेस्क|हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड स्थित जगरनाथपुर पंचायत के नारियल बारी गांव निवासी आदिवासी विकास परिषद के सदस्य सह समाजसेवी गिरधारी उरांव का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वे सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे तथा समाज में उनकी अच्छी पहचान थी। उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की सेवा करने का कार्य किया। सामाजिक और जनहित के कार्यक्रमों में वे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे तथा कई संगठनों से भी जुड़े रहे। गिरधारी उरांव ने हसनगंज प्रखंड से लगातार चार बार जिला पार्षद पद के लिए चुनाव भी लड़ा था। उनके निधन से परिवार सहित पूरे प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों में शोक का माहौल है। पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार एवं मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वे एक सच्चे समाजसेवी थे, जिनकी कमी हमेशा खलेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहम्मद बशीरुद्दीन ने कहा कि वे संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी थे और हर जाति–समुदाय में उनकी अच्छी पकड़ थी। उनके भीतर किसी प्रकार का भेदभाव नहीं था। मृतक अपने पीछे पांच पुत्रों और पत्नी को छोड़ गए हैं। उनके पुत्र अर्जुन कुमार उरांव राजद के प्रखंड अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। मृतक के भाई राधा उरांव ने बताया कि वे लंबे समय से बीमार थे, बावजूद इसके लोगों से मिलना-जुलना और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहना नहीं छोड़ा। दुखद समाचार मिलते ही प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं बुद्धिजीवी उनके आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
