भंगहा में शराब बिक्री के विरोध में महिलाओं का फूटा आक्रोश, SH-77 दो घंटे रहा जाम।
मो0 काजु (फलका )
फलका प्रखंड क्षेत्र के भंगहा गांव में कथित अवैध शराब बिक्री के विरोध में गुरुवार को महिलाओं का आक्रोश सड़क पर फूट पड़ा। सैकड़ों महिलाओं ने स्टेट हाईवे-77 (SH-77) को जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक चले इस आंदोलन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा।प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि गांव में खुलेआम शराब की बिक्री होने से युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि शराब के कारण कई परिवारों में कलह और अशांति का माहौल बना हुआ है। महिलाओं ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी प्रशासन से शिकायत की गई थी, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से उन्हें सड़क पर उतरने को मजबूर होना पड़ा।सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। अधिकारियों ने अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाओं ने जाम समाप्त कर दिया, जिससे हाईवे पर यातायात फिर से सामान्य हो सका।स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव और आसपास के क्षेत्रों में नशे के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए प्रशासन को लगातार निगरानी और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि युवाओं को नशे की लत से बचाया जा सके।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
