प्रिंस कुमार ने मैट्रिक में 93% अंक लाकर किया कमाल
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कटिहार कुरसेला नगर पंचायत निवासी स्वर्गीय नारद कुमार सिंह के पुत्र प्रिंस कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 468 अंक 93 प्रतिशत हासिल किया है। इस शानदार सफलता के साथ उन्होंने जिले में दसवां स्थान प्राप्त किया है। वहीं कुरसेला प्रखंड में प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।प्रिंस कुमार की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि वर्ष 2021 में बीमारी के कारण उनके पिता नारद कुमार सिंह का निधन हो गया था। पिता के साए के उठ जाने के बाद भी प्रिंस ने हार नहीं मानी और अपनी मेहनत व लगन से यह मुकाम हासिल किया।इस कठिन समय में उनके चाचा ने उनका हौसला बढ़ाया और पढ़ाई में लगातार सहयोग किया, जिसका परिणाम आज सबके सामने है। प्रिंस की इस उपलब्धि से परिवार समेत पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।स्थानीय लोगों ने प्रिंस कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
More Stories
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी। कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड क्षेत्र...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...
