दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 सड़क पर बाघमारा पुल के समीप रविवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल कुरसेला स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलों की पहचान सुमन कुमार, निरंजन कुमार और राणा कुमार के रूप में की गई है।स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद चिकित्सकों ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया। वहीं सुमन कुमार और निरंजन कुमार की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार एनएच-31 पर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। रविवार को भी इसी कारण दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
काम पर नहीं गया तो छीन ली जिंदगी: चाकू के वार से युवक की मौत, भाई घायल; मां की गोद में पड़ा रहा बेटे का शव
मो0 काजु (फलका) पोठिया थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे गांव को...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
