August 25, 2026

सर्वे कार्य की प्रगति मनिहारी अंचल के 61 राजस्व ग्रामों में सर्वे शुरू, रैयतों से निर्धारित प्रपत्र जमा करने की अपील।

Read Time:1 Minute, 36 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी अंचल में सर्वे कार्य तेज़ी से जारी है। प्रखंड सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी शुभम कुमार ने जानकारी दी कि 61 राजस्व ग्रामों में सर्वे का काम प्रारंभ हो चुका है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में जलजमाव के कारण ग्राम सभा आयोजित नहीं की जा सकी, लेकिन अधिकांश ग्राम सभाओं में कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो गया है।शुभम कुमार ने बताया कि मनिहारी अंचल के प्रखंड मुख्यालय स्थित सर्वे कार्यालय में रैयतों को आकर प्रपत्र 2 और प्रपत्र 3(1) भरकर जमा करने की आवश्यकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि निर्धारित प्रपत्र समय पर जमा करने से आगे की प्रक्रिया बाधित नहीं होगी। प्रखंड सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी ने रैयतों से अपील की है कि वे अपने-अपने मेढ़ (आरी) को सुधारने का कार्य शीघ्र पूरा कर लें, ताकि स्वामित्व निर्धारण में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ दिनों के बाद किस्तवार कार्य शुरू किया जाएगा, इसलिए समय रहते रैयत अपनी जिम्मेदारियों का पालन करें।

Previous post कलश यात्रा निकालकर धूमधाम से किया गया रामचन्द्रपुर गांव में बूढ़ी माता की पूजा अर्चना ।
Next post लम्बे समय से फरार चल रहा अभियुक्त के घर प्राणपुर पुलिस ने की कुर्की जप्ती।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial