August 26, 2026

लम्बे समय से फरार चल रहा अभियुक्त के घर प्राणपुर पुलिस ने की कुर्की जप्ती।

Read Time:1 Minute, 52 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)

पुलिस ने गृह वेदन एवं चोरी एक्ट के फरार आरोपी के घर कुर्की जब्ती करते हुए प्राणपुर इंस्पेक्टर रंजीत कुमार महतो ने बताया कि डंडखोरा थाना कांड संख्या 31/23 के आरोपी लम्बे समय से फरार चल रहा था। उक्त फरार आरोपी के घर न्यायालय के आदेशानुसार शनिवार को कुर्की जप्ती किया गया। तथा उक्त आरोपी पर प्राणपुर थाना में कांड संख्या 6/24 में थाना क्षेत्र के एक घर से चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी। जिसमें दो लोगों को नामजद किया था जिसमें एक आरोपी अभी जेल की हिरास्त में है।उक्त कांड के मुख्य आरोपी जैनियां गांव निवासी मो0 राजा पिता मो0 माधुल करीब डेर वर्ष से फरार चल रहा था ।जिसको लेकर डंडखोरा पुलिस ने कुर्की जब्ती के लिए आरोपी के घर इश्तेहार भी चिपकाया था। उसके बावजूद भी आरोपी न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं किया।जिससे न्यायालय के आदेश पर फरार आरोपित के घर की कुर्की जब्ती की गयी है। इस मौके मजिस्ट्रेट के रूप में अंचल पदाधिकारी शिखा कुमारी, प्राणपुर थाना के इंस्पेक्टर रंजीत कुमार महतो,एस आई प्रसिद्ध कुमार यादव, एएसआई कोसल कुमार सिंह सहित दर्जनों पुलिस बल मौजूद थे।

Previous post सर्वे कार्य की प्रगति मनिहारी अंचल के 61 राजस्व ग्रामों में सर्वे शुरू, रैयतों से निर्धारित प्रपत्र जमा करने की अपील।
Next post पूर्व विधायक पूनम पासवान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव मनोनीत।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial