मनिहारी में युवती की संदिग्ध मौत, प्रेम प्रसंग में साजिश की आशंका, परिजनों ने उठाए सवाल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी थाना क्षेत्र के नारायणपुर रेलवे पुल के पास शुक्रवार सुबह एक 20 वर्षीय युवती की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मृतका की पहचान कुतुबपुर सीज पंचायत वार्ड 11 निवासी सरवन चौधरी की पुत्री रेणुका कुमारी के रूप में हुई है। उसका शव खोखाधार के समीप रेलवे ट्रैक किनारे मिला। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष पंकज आनंद एवं एसआई अंजनी कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया।परिजनों के अनुसार, रेणुका गुरुवार दोपहर से लापता थी। खोजबीन के दौरान पता चला कि वह झारखंड के साहेबगंज निवासी गोलू चौधरी के संपर्क में थी। शुक्रवार सुबह युवक के परिजनों ने बताया कि उसे कटिहार जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया गया है, लेकिन वह घर नहीं पहुंची। बाद में उसकी मौत की खबर मिली। परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते साजिशन हत्या की आशंका जताई है। घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश है। जिला परिषद सदस्य सुमति देवी समेत स्थानीय नेताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल जांच के बाद ही वास्तविकता का पता चलेगा।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
भूमि सर्वेक्षण एवं बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक संगीता देवी ने की बैठक।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज अपने निजी आवास पर विधानसभा क्षेत्र...
