रिटायर्ड आईएएस तरुण कपूर बने प्रधानमंत्री के नए सलाहकार केंद्र में हुई कई फेरबदल
पूर्व पेट्रोलियम सेक्रेटरी रिटायर्ड आईएएस तरुण कपूर को प्रधानमंत्री मोदी का सलाहकार नियुक्त किया गया है । तरुण कपूर हिमाचल प्रदेश कैडर के 1987 बैच के आईएएस अफसर हैं वह पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय में सेक्रेटरी रह चुके हैं । मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि तरुण कपूर भारत सरकार के सचिव के तौर पर पीएमओ में कार्य करेंगे फिलहाल 2 साल के लिए उनकी नियुक्ति की गई है । सीनियर अधिकारी हर रंजन राव और आतिश चंद्र को प्रधानमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है । राव 1994 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस ऑफिसर हैं और वर्तमान में टेलिकॉम डिपार्टमेंट में यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड के एडमिनिस्ट्रेटर के तौर पर कार्य कर रहे हैं । चंद्रा और राव दोनों ही बिहार के बैच से हैं। चंद्रा इस समय फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं । इसके अलावा सीनियर आईएएस अधिकारी ज्ञानेश कुमार को सहकारिता मंत्रालय के सचिव नियुक्त किया गया है। वो देवेंद्र कुमार सिंह के जगह नियुक्त किए गए हैं। देवेंद्र कुमार सिंह अब मानवाधिकार आयोग के महासचिव के तौर पर काम करेंगे । इसके अलावा कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के सचिव प्रदीप कुमार त्रिपाठी को अल्केश शर्मा के स्थान पर सचिव कैबिनेट सचिवालय बनाया गया है वही अल्केश शर्मा अब सूचना प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार के सचिव के तौर पर कार्य करेंगे ।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
