August 26, 2026

उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय परभैली में शिक्षकों की गोष्ठी आयोजित

Read Time:5 Minute, 25 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय परभैली में शिक्षकों की गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी की अध्यक्षता प्राचार्य राम नारायण यादव ने किया। गोष्ठी में 10 + 2 के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया। प्राचार्य राम नारायण यादव ने 10 + 2 के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को साथ गोष्ठी कर 10 + 2 के छात्र-छात्राओं का नियमित रूप से वर्ग संचालन पर चर्चा की गई।प्राचार्य रामनारायण यादव ने कहा कि टेन प्लस टू छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन को दुरुस्त करने के लिए कई बिंदु पर चर्चाएं की गई। जिसमें प्रमुख चर्चा विषय वार शिक्षक की कमी रहने के कारण छात्र-छात्राओं के विषय वार पढ़ाई पठन-पाठन में किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसके लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं को अतिरिक्त विषय की पठन-पाठन करने का दायित्व दिया गया। जब तक विषय वार शिक्षक विद्यालय में प्रतिनियुक्ति नहीं हो जाते हैं, तब तक अपने-अपने विषय के अलावे अन्य विषय का भी पठन-पाठन छात्राओं को नियमित रूप से देगें। इस पर विशेष रूप से चर्चा की गई।प्राचार्य राम नारायण यादव ने कहा कि टेन प्लस टू के शिक्षक उज्जवल कुमार राजनीतिक शास्त्र के शिक्षक हैं। यह छात्र-छात्राओं को राजनीतिक शास्त्र की पठन-पाठन कराते हैं। इन्हें गणित विषय पर अच्छी पकड़ है। इसलिए इन्हें राजनीतिक शास्त्र के अलावे गणित विषय की भी पठन-पाठन करने की दायित्व दी गई। शिक्षक मनोज मंडल इतिहास के शिक्षक हैं। यह वर्ग में छात्र-छात्राओं को इतिहास पढ़ते हैं। इन्हें अतिरिक्त में भूगोल पढ़ने की जिम्मेवारी दी गई। शिक्षिका रक्षा कुमारी अंग्रेजी के शिक्षिका है। इन्हें अंग्रेजी के अलावे हिंदी और संस्कृत पर विशेष पकड़ है। इसलिए इन्हें अतिरिक्त हिंदी एवं संस्कृत विषय छात्र-छात्राओं को पढा़ने की जिम्मेवारी दी गई। शिक्षिका रजिया साहबा वनस्पति विज्ञान के शिक्षिका है। इन्हें विज्ञान के अन्य संकाय के अलावे प्रयोगशाला कक्षा संचालन करने का दायित्व दिया गया और इन्हें कहा गया कि 10 + 2 के छात्र-छात्राओं के अलावे वर्ग 9, 10 के छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से प्रयोगशाला में प्रैक्टिकल करने की दायित्व दी गई।ममता कुमारी कंप्यूटर साइंस की शिक्षिका है। इन्हें 10 + 2 के छात्र-छात्राओं के अलावे वर्ग 8, 9, 10 के छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर साइंस की थ्योरी की पढ़ाई के साथ-साथ प्रेक्टिकल करने की जिम्मेवारी दी गई। प्राचार्य राम नारायण यादव ने कहा कि वर्तमान में 12वीं कक्षा में कल 31 छात्र छात्राएं पठन-पाठन कर रहे हैं। जिसमें साइंस में तीन तथा आर्ट्स में 28 छात्र पठन-पाठन कर रहे हैं। प्राचार्य रामनारायण यादव ने कहा कि 11वीं कक्षा की नामांकन प्रक्रिया जल्द प्रारंभ हो जाएगी। जिसमें इस विद्यालय से मैट्रिक परीक्षा में 100 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। जिनका 11वीं में नामांकन होना है। इसके अलावे ऑनलाइन आवेदन के अनुसार अन्य विद्यालय के छात्राओं का नामांकन इस विधालय में होना है। नामांकन के पूर्व ही 11वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं के नियमित रूप से एवं गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन करने के लिए विद्यालय प्रशासन कृत संकल्पित है। इसी सिलसिले में तैयारी हेतु शिक्षकों का गोष्ठी आयोजित किया गया। बैठक में शिक्षक उज्जवल कुमार, मनोज मंडल, शिक्षिका नाजिया साहबा, रक्षा कुमारी, ममता कुमारी के अलावे मधु कुमारी, सजदा प्रवीण, नगमा, सुनीता कुमारी, संजीव कुमार, राजेश कुमार, प्रभाकर आदि ने अपना अपना विचार प्रकट किया।

Previous post टीवीएस मोटर साइकिल के साथ तस्कर गिरफ्तार,14 लीटर देशी शराब बरामद
Next post ग्रामीणों के सहयोग से सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ, बाढ़ आने पर अवागमन का साधन रेल पटरी ही था ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial