कटिहार रेल मंडल में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई सरस्वती पूजा
कटिहार (प्रवीण कुमार)
कटिहार रेल मंडल अंतर्गत सरस्वती पूजा का पर्व इस वर्ष पूरे श्रद्धा,भक्ति और धूमधाम के साथ मनाया गया। पूजा के अवसर पर रेल क्षेत्र में कई आकर्षक एवं भव्य पंडालों का निर्माण किया गया,जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। विशेष रूप से रेल क्षेत्र स्थित ओटीपाड़ा में सरस्वती पूजा के दौरान मेला जैसा नजारा लगा हुआ था।जिसमें कई रंग-बिरंगे पंडाल, सुसज्जित प्रतिमाएं का श्रद्धालु दर्शन कर रहे थे। वही पूजा पंडालों के आसपास खाने-पीने के विभिन्न व्यंजन, चाट,मिठाइयों के साथ-साथ बच्चों के लिए झूला,खिलौने एवं मनोरंजन के अन्य साधन उपलब्ध थे। जहां एक ओर बच्चों ने झूलों और खेलों का आनंद लिया।वहीं दूसरी ओर बड़ों ने पूजा-अर्चना के साथ मेले की रौनक का भरपूर आनंद उठाया। पूरे आयोजन के दौरान रेल क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और सरस्वती पूजा आस्था,संस्कृति एवं सामाजिक समरसता का सुंदर उदाहरण बनकर सामने आई। इसके अलावा रेल छेत्र स्थित इमरजेंसी कॉलोनी,साहेब पारा स्थित रेलवे महिला समिति द्वारा संचालित सिल्वर बेल्स प्राइमरी स्कूल की अध्यक्षा निवेदिता नरह, प्राचार्या रीता चौधरी सहित लोगों में घरों के अलावा कई भी अन्य प्रतिष्ठान में भी घूमधाम से सरस्वती पूजा संपन्न हुई।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
