यूपी में कोरोना के बढ़ते केस बीच 30 जनवरी तक स्कूल-कॉलेज बंद
लखनऊ -यूपी में बढ़ते कोरोना के बीच सभी स्कूल-कॉलेजों को अब 30 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने आदेश जारी किया है। इससे पहले 23 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ाई गई थीं। आपको बता दें कि यूपी में कोरोना का तेजी से प्रसार हो रहा है। ऐसे में कोरोना को कम करने के लिए निर्णय लिया गया है। अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी द्वारा शनिवार को जारी आदेश के अनुसार राज्य के स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई यथावत जारी रहेगी। इसके पहले राज्य सरकार ने कोरोना की गंभीर स्थिति को देखते हुए 16 जनवरी को स्कूल और कॉलेज सहित सभी शक्षिण संस्थायें 23 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया था। शनिवार को राज्य में कोरोना संक्रमण की समीक्षा के लिये हुई बैठक में सभी जिलों से मिली रिपोर्ट के आधार पर हालात का जायजा लेते हुये शक्षिण संस्थानों को बंद रखने का फैसला किया गया। अवस्थी ने स्पष्ट किया कि इस दौरान शक्षिण संस्थाओं में ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
संवाददाता अनुज तिवारी की रिपोर्ट
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
