August 28, 2026

साइंस स्टडी जोन के रिजल्ट का जलवा बरकरार, पुनः बनाए नए रेकॉर्ड्स

Read Time:1 Minute, 57 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट आते ही बस स्टैंड रोड स्थित साइंस स्टडी जोन संस्थान, मनिहारी में बच्चो के बीच रिजल्ट का जश्न शुरू हो गया। रिजल्ट का नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए संस्थान के लगभग 46 से अधिक छात्र छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से पास किया। संस्थान के 2 बच्चों ने 400 से अधिक अंक प्राप्त करके प्रथम श्रेणी से पास किया, संस्थान के डॉयरेक्टर इंजीनियर रूपेश कुमार चौधरी का मान बढ़ाया। संस्थान से सर्वोच्च प्रदर्शन करने वालो में स्वाति कुमारी, लालजी यादव, अंकिता सिंह, रहमत आलम , संदेश दास, अन्नु कुमारी, मिथुन पंडित, ज्योति कुमारी,शेख. मुस्कान ,प्रिंस शर्मा, विशाल यादव,पूजा कुमारी,शिवानी कुमारी इत्यादि ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर संस्थान का परचम लहराया है। संस्थान के शिक्षक पंकज कुमार साह , सुकुमार और विजय प्रियदर्शी के मार्गदर्शन में अधिकतर बच्चों ने 60 प्रतिशत से अधिक मार्कस प्राप्त कर यह साबित किया कि सही मार्गदर्शन और सही स्ट्रेटजी से साइंस जैसे कठिन विषय में भी अच्छा प्रदर्शन किया जा सकता है। संस्थान के डायरेक्टर ने खुशी व्यक्त करते हुए सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी।

Previous post ओटो बाइक की टक्कर में तीन घायल
Next post अंतराष्ट्रीय ब्राम्हण महासंस्था का होली मिलन समारोह आयोजित सामूहिक नृत्य कर होली जश्न का किया इजहार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial