मध्यस्थता केंद्र द्वारा दिसंबर माह में छः मामलों का हुआ निष्पादन ।
शाहजहां आलम (कटिहार)
जिला विधिक सेवा प्राधिकार कटिहार में स्थित मध्यस्थता केंद्र द्वारा विगत माह दिसम्बर 2022 में डीएलएसए सचिव सह एडीजे अनिल कुमार राम के कुशल नेतृत्व में कुल 06 वादों का मध्यस्थता के माध्यम से समझौता के आधार पर सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया। जिसमे भरण-पोषण वाद, वैवाहिक वाद, सी ए वाद आदि शामिल है। जो कटिहार व्यवहार न्यायालय स्थित प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय और अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय कटिहार के न्यायालय में लंबित था। गोरतलब है की मध्यस्थता केंद्र कटिहार में मध्यस्थता के सफल संचालन हेतु सुचारू रूप से व्यवस्था की गई है । जो प्रशिक्षित मध्यस्थ के द्वारा सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया जाता है। इस संबंध में विशेष जानकारी देते हुए डीएलएसए सचिव सह एडीजे अनिल कुमार राम ने बताया की मध्यस्थता के कई लाभ है। इसमें विवाद का अबिलम्ब व शीघ्र समाधान, समय तथा खर्चे की बचत, न्यायालय में चक्कर लगाने से राहत,अत्यधिक सरल एवं सुविधाजनक, विवाद का हमेशा के लिए प्रभावी एवं सर्वमान्य समाधान, समाधान में पक्षों की सहमति को महत्व, अनौपचारिक, निजी तथा पूर्णतः गोपनीय प्रक्रिया, सामाजिक सद्भाव कायम करने में सहायक एवं मध्यस्थता में विवाद निबटने पर, वादी कोर्ट फीस एक्ट -1870 की धारा 16 के तहत पूरा न्याय शुल्क वापस लेने का हकदार होता है । वही डीएलएसए सचिव एडीजे श्री राम ने आमजनों से अपील किया है कि डीएलएसए के माध्यम से लोग मध्यस्थता का लाभ उठाये तथा अपने वादों का निष्पादन सौहार्दपूर्ण वातावरण में शीघ्र कराये।
More Stories
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,460 ई-चालानों का निपटारा, ₹23.38 लाख की राशि का निष्पादन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस के संयुक्त प्रयास से जिले...
