July 26, 2026

प्रखंड परिसर स्थित मंदिर का सांसद ने किया उद्घाटन ।

Read Time:2 Minute, 7 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहरी प्रखंड परिसर स्थित शिव मंदिर का जन सहयोग से स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारियों ने इसका जीर्णोद्धार कर चिताकर्षक ढ़ंग से सजाया सवांरा है।नवीकरण के बाद सोमवार को सांसद दुलालचंद गोस्वामी ने इसका लोकार्पण फीता काटकर किया। पुरोहितों ने वैदिकरीति व मंत्रोच्चार के साथ इस भव्य ,आकर्षक विश्वस्वरैया शिव मंदिर की शुद्धीकरण के साथ शिव जलाभिषेक की अनुष्ठान सम्पादित की ।इस अनुष्ठान में यजमान की भूमिका बीडीओ रणधीर कुमार ने निभाई। लोकार्पण के मौके पर सांसद श्री गोस्वामी ने स्थानीय पदाधिकारी एसडीएम कुमार सिद्धार्थ, एसडीपीओ मनोज कुमार, सीओ राजेश रंजन, बीडीओ रणधीर कुमार एवं उनके अन्य सह कर्मियों को इस पुनीत कार्य के लिए साधुवाद दिया। मंदिर लोकापर्ण के मौके पर जद यू प्रदेश महासचिव संजीव श्रीवास्तव, प्रखंड जदयू अध्यक्ष मंजय साह, जदयू के वरिष्ठ नेता पंचान्न पोद्दार, राजेन्द्र सिंह, बालेश्वर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे। गौरतलब है कि प्रखंड परिसर में उक्त शिव मंदिर में वैदिकरीति से भगवान शिव की प्राणप्रतिष्ठा तत्तकालीन बीडीओ गणेश राम ने करायी थी।मंदिर के स्वरूप को भव्यता प्रदान करने मे अपनी महत्ती भूमिका तब निभाई थी।उनके योगदान को भी विस्मृत नही किया जा सकता।

Previous post नए पदस्थापित सीओ ने संभाला अपना कार्यभार ।
Next post कोढ़ा प्रखंड के छह पंचायतों में किया गया सोशल ऑडिट ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial