चारबाग बस अड्डे पर खड़ी बस मे अचानक लगी आग ।
विशाल सिंह चौहान (लखनऊ)
चारबाग बस अड्डे पर खड़ी बस UP33AT5334 में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। जिससे अन्य बसों में बैठे यात्रियों में भगदड़ मच गई बस अड्डे के कर्मचारियों की सूझ बूझ से आनन फानन में बस अड्डे पर खड़ी बसों को हटाया गया। चारबाग बस अड्डे के कर्मचारियों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी ।सूचना मिलते ही हजरतगंज और आलमबाग की तीन दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंची टीम ने लगभग 45 मिनट में बस में लगी आग पर काबू पा लिया।सीएफओ मंगेश कुमार के मुताबिक बस अड्डे पर ड्राइवर बस को लॉक करके चला गया था। बस को फतेहपुर के लिए निकलना था लेकिन बस को फतेहपुर निकलने के आधे घंटे पहले अचानक बस धू-धू कर जलने लगी देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिससे इस हादसे में बस पूरी तरह जल कर राख हो गई। अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है । शुरुआती जांच में घटना का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है जांच की जा रही है ।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
