मनिहारी के कुमारीपुर में संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, अवैध संबंध का एंगल, हत्या या आत्महत्या की जांच जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी थाना क्षेत्र के कुमारीपुर पंचायत अंतर्गत कुमारीपुर बाजार में शुक्रवार की रात एक युवक का शव बंद कमरे में लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बरारी थाना क्षेत्र के सुजापुर वार्ड नंबर 15 निवासी विनायक पंडित (25 वर्ष), पिता मिथलेश पंडित के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात करीब दस बजे विनायक कुमारीपुर बाजार निवासी तेजनारायण पंडित के घर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि मृतक का तेजनारायण पंडित की छोटी बहू आरती देवी से पिछले करीब दो वर्षों से अवैध संबंध था।रात के दौरान बंद कमरे में विनायक का शव फंदे से लटका मिला, जिसके बाद शनिवार को घटना की सूचना मनिहारी पुलिस को दी गई। सूचना पर एसडीपीओ विनोद कुमार और थानाध्यक्ष पंकज आनंद मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिन के १२ बजे फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।पुलिस ने आरती देवी और उसकी देवरानी फुलो देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक को कमरे में बंद कर उसकी हत्या की गई और मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। वहीं आरती देवी और फुलो देवी एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगा रही हैं। घटना के बाद फुलो देवी का पति, ससुर समेत अन्य परिजन फरार बताए जा रहे हैं। मृतक के माता-पिता ने न्याय की मांग की है। एसडीपीओ विनोद कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।घर के आगे सैकड़ों ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों का जमावड़ा लगा रहा। पुलिस हरेक बिंदु पर जांच शुरू कर शव का पंचनामा कर अंत्यपरीक्षण के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।
More Stories
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
