अमदाबाद पीएचसी में स्वास्थ्य प्रशिक्षक को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
अमदाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगभग 25 वर्षों तक सेवा देने वाले स्वास्थ्य प्रशिक्षक रमेश राम ओहदार के सेवानिवृत्त होने पर शनिवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का नेतृत्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जय कुमार ने किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मियों ने रमेश राम ओहदार को फूल-माला, उपहार एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। डॉ. जय कुमार ने कहा कि उन्होंने 8 मई 2001 को योगदान दिया और अपने पूरे कार्यकाल में निष्ठा व समर्पण के साथ सेवा दी। आदिवासी विदाई गीत के साथ उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में वार्ड पार्षद चंद्रदीप पासवान, पार्षद प्रतिनिधि संजीव शाह, चंदन कुमार, राकेश कुमार, अमित कुमार, समाजसेवी बंटी सिंह, बिट्टू सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
More Stories
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
