May 1, 2026

नविवाहित महिला की रसोई घर में रस्सी से लटकता मिला शव, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी ।

Read Time:4 Minute, 5 Second

तनवीर आलम (हसनगंज )

हसनगंज प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत गाजिया गांव में 21 वर्षीय नविवाहित महिला का शव रसोई घर में फंदे से लटकता मिला। गांव में सनसनी का माहौल व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार खुड़ियाल गांव के मुन्नी कुमारी की शादी 13 महीने पूर्व गजिया निवासी नारायण ठाकुर के पुत्र प्रकाश ठाकुर के साथ हुई थी।जिसमें की शुक्रवार की रात्रि मुन्नी कुमारी का शव रसोई घर में बांस के बल्ले में रस्सी का फंदा से लटकता मिला।मृतक मुन्नी कुमारी के जीजा जितेंद्र ठाकुर व परिजन वरुण कुमार व पिंकी देवी ने बताया कि शव देख कर ऐसा प्रतीत होता है कि साजिश के तहत जान से मार कर फंदे से लटका दिया गया है। साथ ही प्रकाश ठाकुर नशे में मुन्नी कुमारी को जान से मार कर फंदे से लटका दिया है, ताकि लोगों को शक ना हो, जबकि 13 दिसंबर 2022 को शादी हुई थी। शादी को महज 13 महीने हुई थी, और आज बेरहमी से साजिश के तहत जान से मार कर गले में रस्सी लगाकर फंदे से रसोई घर में लटका दिया गया, जबकि मृतिका के परिजनों ने ससुराल वालों पर जान से मारने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता जीवन ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि जान से मार कर फंदे से मेरी बेटी को लटका दिया गया है, जबकि शादी होने से महज एक वर्ष ही हुआ, साथ ही कहां की घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी गई, जिसमें की थाना द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है जिसमें नारायण ठाकुर व उसके पुत्र प्रकाश ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके पर इसकी सूचना मिलते ही हसनगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी है। घटना को लेकर पूरे गांव में मातम का माहौल देखा गया। मृतक की बहन व परिजन शव से लिपटकर बिलख बिलख कर रो रहे थे। पहुंची पुलिस को बताई की मात्र 13 महीने पूर्व हमारी बहन की शादी हुई है और आज हमारे बहन को उसके ससुराल वालों ने साजिश के तहत जान मार दिया। मौके पर मृतका की सास सुलेखा देवी ने बताई कि हमलोग सो गए थे कुछ पता नहीं कब हमारी पुतोह मुन्नी देवी फांसी लगा ली। साथ ही प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, भाजयुमो महामंत्री प्रशांत झा, गौतम कुमार, मुखिया रानी देवी, राजकुमार मंडल आदि पहुंच घटना की जानकारी ली। मौके पर मामले को लेकर थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही मृतक के परिजनों के बयान पर 6 लोगों के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज किया गया है, जिसमें मृतिका के ससुर नारायण ठाकुर व पति प्रकाश ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Previous post प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के जांच में पहुंचे स्टेट टीम, दिए आवश्यक निर्देश ।
Next post कलश शोभायात्रा के दौरान सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial