April 30, 2026

मृतक के परिजनों को सांसद ने दी सांत्वना, सगी भाई-बहन के डूबने से हुआ था निधन

Read Time:1 Minute, 56 Second

संवाददाता तनवीर आलम

सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी सोमवार को हसनगंज प्रखंड के पोखरिया गांव पहुंचकर एक परिवार के सगी भाई बहन की तालाब में डूबने के हादसा में मौत के परिजनों से मिलकर उसे सांत्वना दी। सांसद ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह काफी दर्दनाक घटना है, इस दुख की घड़ी में हम सभी मृतक के परिवार के साथ है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। साथ ही सांसद ने कहा कि मृतक दोनों आपस मे भाई बहन था। उन्होंने कहा कि रविवार को अरविंद मंडल की दो बच्चे देव कुमार एवं साक्षी कुमारी दोनों पोखर में स्नान करने गया था इसी क्रम में डूबकर निधन हो गया। उनके परिवारों से मिलकर दुख व्यक्त किये। इस दुखद घटना से पूरे गांव के ग्रामीण एवं हम सब दुखी हैं। सांसद ने लोगों से अपील किया है कि छोटे बच्चों को अकेला ना छोड़े इधर उधर ना छोड़े बच्चे अक्सर अकेले एवं ग्रुप में चला जाता है। सावधानी बरतने की जरूरत है ताकि इस तरह की दुर्घटना नहीं घटित हो सकेगा। बिहार में बिहार सरकार की प्रावधान है के ऐसे पीड़ित परिवारों को चार चार लाख रुपया उनके आश्रित परिवारों को दिया जाएगा यह राशि मिलेगी। इससे इस बात की समाधान नहीं है हम लोगों ने अपने परिवार के दो बच्चों को खो दिया। इस मौके पर गांव के ग्रामीण एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Previous post नपं स्थित रघुनाथपुर में आरटीपीएस काउंटर का कटिहार सांसद ने किया उद्घाटन ।
Next post एक शराब कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा गया जेल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial