अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, 9 दिन खुले रहेंगे बैंक ।
इसरारूल हक—//
अक्टूबर के महीना शुरू हो गया है. अक्टूबर के महीने को भारत में त्योहारों का महीना भी कहा जाता है। इस महीने में साल के बहुत- से बड़े त्योहार मनाए जाते हैं। दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली, छठ पूजा समेत कुछ और त्योहार मनाए जाते है। दशहरा का त्योहार पास है और लोगों ने दिवाली की तैयारी करना भी स्टार्ट कर दिया है। घरों की सफाई और रंगाई का काम भी शुरू हो गया है। वहीं, हर साल अक्टूबर छुट्टियों से भरा होता है और बैंक पूरे महीने सिर्फ कुछ ही दिन खुले होंगे। यदि आपका भी कोई जरूरी बैंकिंग का काम है, जिसे आपको बैंक की शाखा में जाकर निपटाना है तो इस महीने ही उसे पूरा कर लें तो अच्छा रहेगा।अगर आप अक्टूबर के महीने में किसी दिन बैंक जा रहे हैं तो एक बार छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख ले।
October के महीने में सिर्फ 9 दिन ही बैंक काम करेंगे। यानी बैंकों में 21 दिन की छुट्टी रहेगी। बैंकिंग की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले अन्य कार्यक्रमों पर भी Depend करती हैं।फेस्टीव सीजन में भले ही बैंकों की शाखाएं बंद रहती हैं, लेकिन इस दौरान आप बैंकिंग से जुड़े काम Online कर सकते हैं। यह सुविधा हमेशा की तरह जारी रहेगी।
Bank Holidays की लिस्ट देखें —-
1 अक्टूबर, 2022- बैंकों में अकाउंट्स के Half Yearly Closing की छुट्टी
2 अक्टूबर, 2022- गांधी जयंती, रविवार
3 अक्टूबर, 2022- दुर्गा पूजा (महा अष्टमी)
4 अक्टूबर, 2022- दुर्गा पूजा (महा नवमी)
5 अक्टूबर, 2022- दशहरा (विजय दशमी)
6 अक्टूबर, 2022- दुर्गा पूजा (दसाइन)
7 अक्टूबर, 2022- दुर्गा पूजा (दसाइन)
8 अक्टूबर, 2022- मिलाद-ए-शरीफ/ ईद-ए-मिलाद-उल-नबी
9 अक्टूबर, 2022- रविवार
13 अक्टूबर, 2022- करवा चौथ
