May 25, 2026

बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए पैक्स अध्यक्ष ने उठाया सराहनीय कदम

Read Time:57 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के उत्तरी कांटाकोस में पैक्स अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि शिव जी यादव ने सरकारी सहायता में विलम्ब के बीच अपने पंचायत के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए निजी कोष से चूड़ा और गुड़ का वितरण किया। प्रशासनिक राहत कार्यों में विलंब होने से कई परिवार भूख और कठिनाइयों का सामना कर रहे थे। शिवजी यादव ने कहा कि यह उनका नैतिक कर्तव्य है कि जब तक सरकारी सहायता नहीं मिलती, वे अपने सामर्थ्य से लोगों की मदद करते रहेंगे। स्थानीय लोग उनके इस प्रयास की सराहना कर रहे हैं और प्रशासन से राहत कार्य तेज करने की अपील की है।

Previous post मनिहारी में एसडीपीओ मनोज कुमार के निर्देश पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान, 7 हजार का पेंडिंग चालान जारी
Next post भुमि अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर दर्जनों लोगों ने किया प्रदर्शन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial