भुमि अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर दर्जनों लोगों ने किया प्रदर्शन ।
हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय मननपुर के नाम मिले भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने विद्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर विभाग के विरुद्ध नारेबाजी की। इस मौके पर मौजूद मो अकमल,मुमताज खातून,मो सरफराज,नूरबहार खातून आदि ग्रामीणों ने बताया की कुछ स्थानीय लोगों द्वारा विद्यालय की भूमि का अतिक्रमण कर लिए जाने की वजह से वर्षो से विद्यालय पैक्स गोदाम के दो कमरों में संचालित हो रही है। इससे वर्ग एक से वर्ग पांच तक के बच्चों को दो कमरों मे ही पढ़ाई करनी पड़ती है। इससे बच्चों के साथ साथ शिक्षकों को भी पढ़ने और पढ़ाने मे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस संदर्भ मे विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशा कुमारी का कहना है,की विद्यालय की भूमि के अतिक्रमण कर लिए जाने से संबंधित कई बार विभाग को सूचित किया गया। परंतु भूमि अतिक्रमण कराने की दिशा में पहल नही की गई। इससे विद्यालय भवन निर्माण के लिए आई राशि भी कई बार वापस लौट गई है। और बच्चों को पैक्स गोदाम के दो कमरों में पढ़ना पड़ता है। वही अंचल अधिकारी कृष्ण मोहन ने बताया कि अभिलेख खोलकर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही निराकरण करते हुवे अतिक्रमण को हटाया जाएगा।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
काम पर नहीं गया तो छीन ली जिंदगी: चाकू के वार से युवक की मौत, भाई घायल; मां की गोद में पड़ा रहा बेटे का शव
मो0 काजु (फलका) पोठिया थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे गांव को...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
