June 14, 2026

कटिहार रेल मंडल ने चलाया मेगा टिकट चेकिंग अभियान -1090 मामलों में कार्रवाई एवं 8 लाख से अधिक वसूला गया जुर्माना

Read Time:2 Minute, 26 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कटिहार रेल मंडल अंतर्गत रविवार को कटिहार, बारसोई, किशनगंज एवं जोगबनी रेलवे स्टेशनों पर व्यापक स्तर पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के दौरान बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के बीच हड़कंप की स्थिति देखी गई।वहीं रेलवे द्वारा सख्त कार्रवाई के साथ जागरूकता भी फैलाई गई।यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक किरेद्र नरह के निर्देश पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुप कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अभियान के तहत लगभग दो दर्जन से अधिक ट्रेनों में सघन जांच की गई, जिससे बिना टिकट रेल यात्रा कर रेल राजस्व को नुकसान करने वालो के विरुद्ध रेल प्रशासन कार्यवाही कर जुर्माना वसूलने में सफल रहा।इस अभियान के दौरान कुल 1090 मामलों में कार्रवाई करते हुए 8,14,548 की वसूली की गई। इस पूरे अभियान में 38 टिकट चेकिंग स्टाफ एवं 15 आरपीएफ जवानों की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस मेगा चेकिंग अभियान में मंडल वाणिज्य प्रबंधक संगीता मीणा, सहायक वाणिज्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह , निशांत कुमार एवं प्रतिमय चौधरी सहित कई वाणिज्य अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिनके द्वारा बारसोई, किशनगंज और जोगबनी में अपनी टीम के साथ जाकर अलग अलग चेकिंग किया गया। वही सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह ने आम यात्रियों से अपील की है कि वे बिना टिकट यात्रा से बचें एवं हमेशा वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें, ताकि यात्रा सुरक्षित, सुगम एवं नियमबद्ध बनी रहे।

Previous post कटिहार न्यायालय के अधिवक्ता मो बदरुल होदा के निधन पर शोक की लहर-अधिवक्ताओं द्वारा दी गई श्रद्धांज
Next post उ.मध्य विद्यालय बैदा में प्रगति पत्रक वितरण समारोह सह अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial