June 14, 2026

बारसोई नपं वार्ड नं 14 में सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर स्थानीय लोगों ने किया विरोध, एसडीएम को ज्ञापन देकर लगाया न्याय का गुहार

Read Time:1 Minute, 48 Second

(मनोरंजन साहा |बारसोई)

बारसोई नगर पंचायत के वार्ड नं 14 में बन रही सड़क और नाले का निर्माण कार्य वूडको द्वारा करवाया जा रहा है। इस निर्माण कार्य में अनियमितता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने कमर कसी थी है और क्रमश स्थानीय पदस्थापित जनप्रतिनिधियों एवं प्रतिनिधियों सहित बुद्धिजीवियों से इस अनियमितता पर अंकुश लगाने को लेकर मांग कर रहे हैं । लेकिन कोई विशेष लाभ नहीं होता देख स्थानीय लोगों ने वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दुलाल चन्द्र साह के नेतृत्व में एक जनहित आवेदन अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार को देकर उचित कार्रवाई और जांच करने का मांग किया है। वहीं आवेदन के आलोक में एसडीएम राजू कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार को स्थल जांच उपरांत कार्यालय को जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। दिए गए आवेदन पत्र में सड़क कि चौड़ाई 8.5 फिट करने तथा घटिया क्वालिटी का ईट का उपयोग करने तथा महादलित टोला का नाला तोड़ने एवं संभावित ईट सोलिंग के बाद सड़क कि मोटाई में 8 इंच से कम यानी 5 इंच रखने जैसे अनियमितताओं को उल्लेखित किया है ।

Previous post उ.मध्य विद्यालय बैदा में प्रगति पत्रक वितरण समारोह सह अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित
Next post ई-रिक्शा से 24 ली. विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial