August 27, 2026

मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।

Read Time:1 Minute, 55 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। विशेष टीम गठन कर की गई छापेमारी में आरोपी सत्यम पासवान, उम्र 27 वर्ष, पिता रामनाथ पासवान, निवासी उदामारेखा, थाना मुफ्फसिल, जिला कटिहार को पकड़ा गया। यह गिरफ्तारी मनिहारी थाना कांड संख्या 328/25, दिनांक 31/12/25, धारा 309(4) BNS के तहत हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गौरतलब है कि यह मामला 31 दिसंबर 2025 को हुए ऑटो लूट कांड से जुड़ा है। इस कांड में पहले दो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। सत्यम की गिरफ्तारी के साथ ही मामले में अब तक तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं। वहीं दूसरी कार्रवाई में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने ग्राम डूमरकोल स्थित कलभट के पास से एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रवि शंकर पासवान, उम्र 19 वर्ष, पिता महेश पासवान, निवासी कुमारीपुर नया टोला, थाना मनिहारी, जिला कटिहार के रूप में हुई है। उसे भी न्यायिक हिरासत में भेजा गया। दोनों कार्रवाई SHO संतोष कुमार झा और SI नीरज कुमार निराला के नेतृत्व में की गई। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Previous post टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
Next post रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial