May 25, 2026

हसनगंज में सुशासन शिविर का उपमुख्यमंत्री ने द्वीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

Read Time:3 Minute, 20 Second

हसनगंज प्रखंड के प्रखंड कार्यालय में बिभाग द्वारा संचालित योजना को लेकर जन सुशासन शिवर का आयोजन किया गया। जहां बिहार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, जिला पदाधिकारी उदयन मिश्रा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। वही जन सुशासन शिविर को लेकर 25 काउंटर लगाए। जिसमे लोगो की समस्याओं के समाधान के लिए बनाया गया है।जिसमे स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा,पंचायती राज, जीविका,बाल बिकास योजना, खाद आपूर्ति, आधार केंद्र,आयुष्मान भारत, श्रम संसाधन बिभाग,सामाजिक सुरक्षा, आदि विभिन्न काउंटर बनाए गए हैं। इसको लेकर प्रखंड क्षेत्र से आए लोगों को जिस प्रकार की समस्या हो उन्हें एक फॉर्म भर कर देना है। वही उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार और राज्य सरकार की जितनी भी कल्याणकारी प्रमुख योजना है। उन योजनाओं का तुरंत निष्पादन तुरंत करने का शिविर के माध्यम सेप्रयास हो रहा है। जीविका के साथ-साथ अन्य प्रकार की योजना है। जिसमें लाभार्थियों को कई प्रकार के लाभ पहुंचाते हैं। उसका प्रत्यक्ष लाभ हसनगंज के लोगों को मिल रहा है। कल्याणकारी योजना का हम लोगों का प्रयास है सत प्रतिशत लाभार्थी तक पहुंचे। इस तरह का शिविर का आयोजन आने वाले दिनों में जिले के सभी प्रखंडों में शुरू करने जा रहे हैं। साथ ही कहा की पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी कर रही और अपने आप को साफ सुथरा छवि की सरकार आम लोगों के बीच रखने का प्रयास किया।लेकिन किस प्रकार ममता जी और उनके नेता मंत्री ने शिक्षा भर्ती के नाम से करोड़ों करोड़ों रुपए किया सूली की जिससे बंगाल के आम लोगो को नौजवानों के मन में सपना था शिक्षक बनकर पश्चिम बंगाल की सेवा करेंगे जिस प्रकार से उसका दोहन किया गया। यही ममता जी की सरकार की असली तस्वीर है। वही बिधान पार्षद अशोक अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव, प्रमुख नीलू देवी, जिला पार्षद शाहिद अख्तर सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे साथ डीडीसी, एसडीओ, डिसीलर एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी रितेश, सीओ उदय प्रसाद साथ ही थाना अध्यक्ष राम चंद्रा मंडल अपने दल बल के साथ मौजूद थे।

Previous post 10 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Next post स्मैक की विक्री पर रोक लगाने को लेकर नपं मुख्य पार्षद प्रत्याशी सीमा यादव ने डीएम व एसपी को सौंपा ज्ञापन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial