नपं स्थित रघुनाथपुर में आरटीपीएस काउंटर का कटिहार सांसद ने किया उद्घाटन ।
बारसोई नपं स्थित रघुनाथपुर में आरटीपीएस काउंटर का उद्घाटन कटिहार सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी एवं निवर्तमान वार्ड पार्षद एवं उनके प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया । इस दौरान सांसद के आगमन पर कार्यपालक पदाधिकारी ब्रजकिशोर राम एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा बुके एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया । कार्यक्रम शुभारंभ के उपरांत कटिहार सांसद के हाथों नपं के कुल 126 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण हेतु कार्यादेश स्वीकृति प्रदान की गई । इस दौरान सांसद ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह बहुत खुश एवं गौरवान्वित है कि जब वह श्रम संसाधन मंत्री थे तब उन्हीं के कार्यकाल में बारसोई नगर पंचायत के रूप में सरकार द्वारा नोटिफिकेशन हुआ था। और आज यहां के विकास एवं लोगों के उत्साह को देखकर गदगद हैं । इस दौरान उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार नीतीश कुमार के तारीफ़ करते हुए कहा कि उनके द्वारा किए गए दूरदर्शी कार्यकलापों के वजह से बिहार लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने उपस्थित लोगों को विश्वास दिलाया कि ऐसे ही बिहार का विकास निरंतर होता रहेगा । वही इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अमल गोस्वामी, जदयू कार्यकर्ता उदय कुमार सिंह, निवर्तमान मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह, जदयू नेता मामून रशीद, दीपक चंद्र दास, मेहंदी हसन, धर्मेंद्र सिंह, प्रमोद साह, मो० सगीर, डॉक्टर असगर आलम , भाकपा माले नेता कॉमरेड मो यासीन, शिव कुमार यादव , मो० फिरोज, मो० अख्तर, सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
