अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एपवा के बैनर तले महिलाओं ने समान हक के लिए किया प्रदर्शन ।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय महिला एसोसिएशन ने यूक्रेन में फंसे छात्र-छात्राओं को सुरक्षित लाने की मांग को लेकर बारसोई नपं स्थित नीमतला चौक से महात्मा गांधी चौक तक विरोध रैली निकालकर प्रदर्शन किया। जिसका नेतृत्व महिला संगठन नेत्री जूही महबूबा ने किया।प्रदर्शन का संचालन महिला संगठन, जिला सचिव आसमा खातून एवं सीमा यादव द्वारा किए गए। उपस्थित लोगों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम महिलाएं अपने हक के लिए इकट्ठा हुए हैं और हमें कमजोर ना समझे हम भी पुरुष के तुलना में कम नहीं है और हमे एकजुट होना होगा । वहीं उन्होंने सरकार से यूक्रेन में फंसे सभी छात्र छात्राओं को सकुशल वापस लाएं जाने की बात कही। सीमा यादव ने कहा कि सरकार अपने विकास कार्यो में तेजी लाएं ना दिखावा करे और यूक्रेन में फंसे बचे छात्र छात्राओं को घर वापस लाने के लिए अविलंब कार्रवाई करें ।इस अवसर पर मो यासीन , जिला परिषद मो गुलजार, मुखिया नियाज अहमद अंसारी, सोनू यादव, उदय यादव, शिव कुमार यादव सहित रसोईया संगठन, आशा संगठन के महिलाओं ने हिस्सा लिया ।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
