गांधी टोला में क्रिकेट मैच का आयोजन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
नेहरू युवा क्लब गांधी टोला द्वारा मध्य विद्यालय, गांधी टोला के प्रांगण में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयेजन किया गया । टूर्नामेंट के संयोजक कपिल पासवान के नेतृत्व में टूर्नामेंट का सफलता पूर्वक सम्पन्न कराया गया।नेहरू युवा क्लब द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में 08 क्रिकेट टीमों ने भाग लिया।जिसमे फाइनल मैच एचवीएस एवं एच एस पॉइंट टीम के बीच खेला गया। एचबीएस की टीम ने निर्धारित ओवर में बिना विकेट गंवाए 122 रन बनाया। वहीं एचएस प्वाइंट टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित ओवर में सिर्फ 42 रन ही बना पाई और इस तरह से 80 रन से एचवीएस गांधी टोला की टीम ने जीत हासिल करते हुए टूर्नामेंट खिताब का ट्रॉफी जीता। टूर्नामेंट में सर्वेश्रेष्ठ बल्लेबाजी का खिताब मेन ऑफ द मैच 98 रन बनाने वाले आदित्य कुमार को दिया गया।इस प्रकार पुरस्कार वितरण समारोह में गांव के बुजुर्ग मुख्य अतिथि रामावतार पासवान ने रनर एवं विनर सहीत सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं नेहरू युवा क्लब एवं ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित टीम के हौसला अफजाई के लिए ग्रामीण ढोल नगाड़ा, झाल मृदंग की थाप पर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालो में अंपायर के रूप में अनील पासवान, रणजीत पासवान, संजय ठाकुर एवं स्कोरर की भूमिका में मनीष पासवान ने सक्रिय योगदान दिया। इस मौके पर ग्रामीण यूवक रवी, सूरज, गौरव, रौशन, बबली आदि की भूमिका सराहनीय रही।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
