April 29, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

Read Time:4 Minute, 0 Second

– संवाददाता अनुज तिवारी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के कानपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया*ये लोग दर्शन करके वापस आ रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर पलट गई, वहां पर जलभराव था जिसमें गिर कर डूबने से उनकी मृत्यु हो गई। अभी तक 26 लोगों की मृत्यु हुई है। रेस्क्यू का कार्य पूरा हो गया है: विशाख जी अय्यर, DM, मुख्यमंत्री ने जनपद कानपुर में एक सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया।राहत एवं बचाव कार्यों की मॉनीटरिंग मुख्यमंत्री जी स्वयं कर रहे हैं, साथ ही एम0एस0एम0ई0 मंत्री तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री को मौके पर जाकर राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए,मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को 02-02 लाख रु0 तथा गम्भीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रु0 की सहायता राशि दिए जाने के निर्देश दिए,दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश , मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की,जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश,मुख्यमंत्री ने लोगों से टैªक्टर-ट्रॉली का उपयोग सिर्फ कृषि कार्यों एवं माल ढुलाई के लिए ही करने और इससे सवारियों की ढुलाई कदापि न करने की अपील की, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद कानपुर में एक सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को 02-02 लाख रुपये तथा गम्भीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दिए जाने के निर्देश दिए हैं। राहत एवं बचाव कार्यों की मॉनीटरिंग मुख्यमंत्री जी स्वयं कर रहे हैं। इसके साथ ही, उन्होंने एम0एस0एम0ई0 मंत्री श्री राकेश सचान तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री अजीत पाल को मौके पर जाकर राहत कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे टैªक्टर-ट्रॉली का उपयोग सिर्फ कृषि कार्यों एवं माल ढुलाई के लिए ही करें, इससे सवारियों की ढुलाई कदापि न करें। मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है। उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं।

Previous post भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया
Next post अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, 9 दिन खुले रहेंगे बैंक ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial