August 28, 2026

हसनगंज में मूसलाधार बारिश से मैदान बना झील

Read Time:1 Minute, 53 Second

मूसलाधार बारिश से हसनगंज प्रखंड का एकलौता खेल मैदान झील बन गया है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से खेल मैदान मे प्रत्येक वर्ष बरसात का पानी जमा हो जाता है। इस समस्या से निजात दिलाने को लेकर कई बार प्रखंड क्षेत्र के खिलाड़ियों द्वारा अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधियों तक को कहा,लेकिन आज तक इस ओर पहल नही की गई जिससे क्षेत्र की खेल प्रतिभा कुंद पड़ने लगी है।बता दें की हसनगंज प्रखंड मुख्यालय के ठीक सामने खेल मैदान है। जहां कई स्थानीय व जिले स्तर तक की खेल प्रतियोगिता हो चुकी है। प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन बनने की वजह से जल निकासी का मार्ग अवरूद्ध हो गया है। जिस वजह से बरसात के मौसम मे हल्की सी बारिश होने से खेल मैदान मे जल जमाव की समस्या आम हो गई है। इस समस्या को लेकर खेल प्रेमियों द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों को भी कहा गया परंतु आज तक समस्या का निदान नहीं हुआ। स्थानीय खेल प्रेमियों का कहना है,की सरकार क्षेत्र में विकास को लेकर कई योजनाएं संचालित कर रखी है। अगर उन्ही योजनाओं से जल निकासी के लिए एक नाला का निर्माण कर दिया जाय तो खेल मैदान में जल जमाव की समस्या दूर हो सकती है।

Previous post नीलांजना शर्मा और नमन गुप्ता बने कैडेट चैंपियन
Next post दो बिधानसभा को जोड़ने वाली सड़क को 2017 से मिल रहा है आश्वासन- नीरज श्रीवास्तव
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial