August 28, 2026

नीलांजना शर्मा और नमन गुप्ता बने कैडेट चैंपियन

Read Time:1 Minute, 56 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मिर्चाईबारी स्थित खेल भवन में 26 सितंबर 2024 से आयोजित प्रथम बिहार राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप के अंतर्गत कैडेट गर्ल्स और कैडेट बॉयज इवेंट के फाइनल में नीलांजना शर्मा और नमन गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप पर कब्जा किया।आयोजन समिति के सचिव बबन कुमार झा ने जानकारी दी कि कैडेट गर्ल्स इवेंट में मधेपुरा की सारण्य आनंद उपविजेता रहीं, जबकि मुजफ्फरपुर की नीलांजना शर्मा ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया। कैडेट बॉयज इवेंट में मनन गुप्ता उपविजेता रहे और मधेपुरा के नमन गुप्ता ने चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।इसके अलावा, बॉयज अंडर-15 श्रेणी में इशांत शर्मा (बेतिया) उपविजेता और एकलव्य शर्मा (पटना) विजेता बने।विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने के लिए आयोजित समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल कुमार चौधरी और प्रतिभा शिक्षण संस्थान के निदेशक निखिल कुमार झा ने पुरस्कार वितरण किया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लखी प्रसाद महतो, कटिहार जिला टेबल टेनिस के अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष आतिश कुमार, उपाध्यक्ष शिशिर कुमार सिन्हा, कुंदन सिंह शह और कोषाध्यक्ष सुनील राय भी मौजूद थे।

Previous post दिलारपुर पंसस ने जीआर राशि के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
Next post हसनगंज में मूसलाधार बारिश से मैदान बना झील
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial