सांसद ने किया सी.एस.आर राशि से कटिहार के 700 विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुद्ध-पेयजल उपलब्ध कराने की माँग
कटिहार के सांसद माननीय श्री दुलाल चंद्र गोस्वामी जी ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री (विद्युत,नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा) श्री आर.के.सिंह जी से मिलकर कटिहार जिला के 500 विद्यालयों एवं 200 आंगनबाड़ी केंद्रों में कॉर्पोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी (CSR) योजना की राशि से शुद्ध-पेयजल उपलब्ध कराने की माँग किये है।1 अप्रैल 2014 से भारत में से कॉर्पोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी (CSR) के लागू नियम अनुसार, जिन कम्पनियाँ की सालाना नेटवर्थ 500 करोड़ रुपये या सालाना आय 1000 करोड़ की या सालाना लाभ 5 करोड़ का हो तो उनको CSR पर खर्च करना जरूरी होता है।यह खर्च तीन साल के औसत लाभ का कम से कम 2% होना चाहिए। कंपनियां अपना उत्पादन करने में प्राकृतिक संसाधन का उपयोग करने के साथ-साथ पर्यावरण का क्षति पहुंचाते हैं और अपना इनकम करते हैं लेकिन कंपनियों द्वारा उत्पन्न प्रदुषण का नुकसान पूरे समाज को उठाना पड़ता है,ऐसे नुकसान का मुआवजा कंपनियों द्वारा जनता को सीधे तौर पर नहीं दिया जाता है, अतः भारत समेत पूरे विश्व में ऐसे सभी कंपनियों पर सीएसआर राशि के भुगतान का नियम लागू है ताकि सरकार उन राशि का उपयोग प्रभावित लोगों की भलाई के लिए कर सके।
More Stories
मनिहारी पुलिस की विशेष छापामारी: 11 गिरफ्तार, 6 वारंटी, आर्म्स एक्ट का आरोपी और 35 लीटर शराब जब्त।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चलाए गए विशेष छापामारी अभियान में अलग-अलग मामलों में...
हॉस्टल से लापता 10 वर्षीय छात्र बेगूसराय से सकुशल बरामद
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला नगर पंचायत स्थित विद्या भारती अध्ययन केंद्र हॉस्टल से लापता हुए 10 वर्षीय छात्र को पुलिस...
पुलिस के हत्थे चढ़े अवैध गैस कारोबार का खेल, 10 सिलेंडर जब्त; एजेंसी संचालक समेत दो पर मामला दर्ज।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित पुलिस पिकेट पर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...
विधान पार्षद एवं भुवन सहित पांच चुने गए चैम्बर कॉ- आप्सन
( कटिहार|डेस्क) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कटिहार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की हुई बैठक...
हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार...
एनएच-31 पर कुरसेला पुलिस का विशेष वाहन जांच अभियान, संदिग्ध वाहनों की हुई जांच
(राजशेखर जयसवाल) कटिहार-पूर्णिया-भागलपुर सीमा क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-31 पर कटरिया पिकेट के समीप कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व...
