रिश्तो को शर्मसार करने वाली घटना बेटे ने अपनी मां का कर दिया हत्या
बारसोई नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर 11 मौलानापुर कुरियर टोला में एक बेटे ने अपनी मां को मार डालने का मामला प्रकाश में आया है । घतना शनिवार रात लगभग 9 बजे की है । इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला का नाम शकुंतला देवी 55 वर्ष है । घटना के संबंध में रिंकू सिंह ने बताया कि मां बेटे के बीच अक्सर पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट होता रहता था । आरोपी हत्यारा पुत्र मनोज मिश्रा नशे के आदी था जो पैसा मांगने को लेकर पूर्व में भी अपने मां के साथ मारपीट करते थे । 6 माह पूर्व बेटे ने झगड़ा के दौरान अपने मां का पैर तोड़ दिया था जिस पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पंचायत स्तर पर निपटारा किया था । और आज यह घटना घट गई। घटना के संबंध में सुरेश दास ने एक लिखित आवेदन बार से थाने में देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या की स्थिति स्पष्ट होगी। हालांकि हत्या का आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है ।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
बोल-बम के जयकारे से गूंजा मनिहारी, गंगा घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) श्रावणी माह के अंतिम सोमवार को लेकर रविवार को मनिहारी गंगा घाट पर हजारों श्रद्धालुओं की...
ईद मिलादुन्नबी को लेकर आबादपुर थाने में शांति समिति की बैठक, असामाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी नजर
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत आबादपुर थाना परिसर में ईद मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।...
