August 25, 2026

मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक ।

Read Time:2 Minute, 0 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

प्राणपुर थाना प्रांगण में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं कमेटी सदस्यों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान थानाध्यक्ष अमजद अली ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी मोहर्रम पर्व को क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर आप सभी का सहयोग अत्यावश्यक है। वहीं प्रशासनिक तैयारियों को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि प्रशासन असामाजिक तत्व के लोगों पर पैनी नजर रखेगी, और प्रत्येक मोहर्रम कमेटी को लाइसेंस लेना अनिवार्य है। वहीं इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुहर्रम पर्व शांति और सौहार्द पूर्ण माहौल में संपन्न कराया जाएगा और प्रशासन को शिकायत का मौका नहीं दिया जाएगा । इस अवसर पर राजद नेता लक्ष्मीकांत विश्वास, जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह, पूर्व मुखिया शिव देव झा,उप प्रमुख कृष्ण मोहन साह, प्रमोद कुमार सिंह, रोशन कुमार राम, अजय कुमार मंडल, राम मुरमुर, पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक सतीश कुमार, मंटु सिंह,डीएन पासवान के साथ दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं मोहर्रम कमेटी के सदस्य मौजूद थे।

Previous post भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक ।
Next post कटावरोधी कार्य का कुछ भाग धंसा मौके पर विभागीय अभियंता मुस्तैद।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial