रामनवमी एवं चैती छठ को लेकर शांति समिति की बैठक हुई आयोजित।
मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)
प्राणपुर थानाध्यक्ष अमजद अली की अध्यक्षता में प्राणपुर थाना परिसर में रामनवमी एवं चैती छठ व रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। मौके पर प्राणपुर प्रखंड के राजद युवा प्रखंड अध्यक्ष चंदन यादव, बीजेपी के प्रखंड अध्यक्ष गणेश मंडल, राजद प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मी विश्वास , जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह, बसतौल पंचायत मुखिया मुजाहिद आलम, कैहुनिया मुखिया प्रत्याशी अब्दुल जलील मदनी, प्राणपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह, रामाशीष राय बस्तौल सरपंच, राजद आदिवासी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राम मुर्मू, संभु केवट, बरझल्ला पूर्व मुखिया अजय मंडल, काडघर मुखिया मनोज कुमार साह, बरझल्ला पंचायत सरपंच रामविलास रजक,एवं कई सामाजिक बुद्धिजीवि लोग के साथ-साथ प्राणपुर थाना के एसआई मंटू सिंह, एसआई डीएन पासवान, एसआई विवेक कुमार सिंह, एसआई मनीष कुमार, शामिल हुए थे । आयोजित शांति समिति की बैठक में रामनवमी चैती छठ व रमजान को शांतिपूर्ण बनाने को लेकर आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा हुई, जिसमें तमाम पूजा मूर्ति बैठाने वाले को सूचित किया गया कि बिना लाइसेंस का पूजा पंडाल का निर्माण व मूर्ति की स्थापना नहीं किया जाना है, साथ ही मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे नहीं बजाने एवं शांति व सौहार्द के माहौल में पूजा के आयोजन की अपील की गई। वही इस मौके पर युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष चंदन यादव एवं जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह और थाना अध्यक्ष ने कहा कि पूजा व विसर्जन जुलूस में पेनी नजर रखने की जरूरत है खासकर सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने की जरूरत है । छोटी-छोटी बात को लेकर व्हाट्सएप पर बात को हवा देने को लेकर बचने की जरूरत है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कहा कि पूजा में शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी घटना की खबर मिलने पर तुरंत प्रशासन को सूचना दे। किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें अफवाह से बचें वही बैठक मे उपस्थित थानाध्यक्ष अमजद अली ने उपस्थित लोगों से पूजा में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। सभी जनप्रतिनिधियों को सुरक्षा का दायित्व देते हुए पूजा तथा विसर्जन जुलूस पर नजर रखने को कहा गया। कहीं भी किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना तत्काल थाना को देने को कहा गया।
