रेलवे न्यायालय ने आर्म्स एक्ट के मामले में एक व्यक्ति को दो वर्ष की सुनायी सजा
कटिहार (प्रवीण कुमार)
रेलवे न्यायालय में लंबित वाद संख्या जीआर 102/24 का मंगलवार को स्पीडी ट्रायल के दौरान एसीजेएम रेलवे विकास कुमार सिंह द्वारा निष्पादन कर दिया गया। इस संबंध में रेलवे कोर्ट के एसडीपीओ आर के सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि एसएसबी जोगबनी के इंस्पेक्टर द्वारा बीते 13.3.24 को तमीलनाडू,त्रिपुर निवासी 29 वर्षीय अजीत कुमार को रंगेहाथ अवैध आर्म्स के साथ गिरफ्तार करते हुए अग्रिम कार्यवाही के लिए रेल पुलिस जोगबनी को सुपुर्द किया गया। जहां जोगबनी रेल थाना में आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या 3/24 दर्ज किया गया। उक्त वाद में कुल 4 गवाही हुई है। जिस दौरान स्पीडी ट्रायल के तहत एसीजेएम रेलवे विकास कुमार सिंह द्वारा मंगलवार को पकड़े गए अभियुक्त अजीत कुमार को दोषी पाते हुए दो वर्ष की सश्रम सजा और 5 हजार रुपए आर्थिक दंड की सजा सुनाई गई। वही अर्थ दंड की राशि नही जमा करने पर 45 दिन की साधारण कारावास की सजा सुनाई गई है। वही सजा सुनाने के बाद अभियुक्त को पुनः मंडल कारा कटिहार भेज दिया गया।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
काम पर नहीं गया तो छीन ली जिंदगी: चाकू के वार से युवक की मौत, भाई घायल; मां की गोद में पड़ा रहा बेटे का शव
मो0 काजु (फलका) पोठिया थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे गांव को...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
