विश्व मानव व्यापार विरोधी दिवस पर कार्यशाला का आयोजन
प्रवीण कुमार(कटिहार)
राहत संस्था द्वारा विश्व मानव व्यापार विरोधी दिवस के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन विश्व मानव व्यापार विरोधी दिवस के अवसर पर कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के सहयोग से राहत संस्था द्वारा कदवा प्रखड के मोहम्मदपुर पंचायत के पंचायत भवन में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया अशोक कुमार मेहता ने की। सरपंच मनोरंजन मंडल ने अपनी सक्रिय भागीदारी दी। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक अरुण कुमार झा ने किया। कार्यक्रम के उद्देश्यों के बारे में जानकारी देते हुए श्री झा ने बताया कि मानव तस्करी के बारे में जागरूकता बढ़ाने तथा तस्करी के शिकार लोगो के अधिकारों को बड़ावा देने और उनकी रक्षा करने के लिए प्रति वर्ष 30 जुलाई को विश्व मानव तस्करी दिवस मनाया जाता है।श्री झा ने बताया कि मानव तस्करी तब होती जब तस्कर किसी व्यक्ति का बाल , धोखाधड़ी या जबरदस्ती के जरिए शोषण करता है ताकि उससे जबरन श्रम या व्यावसायिक यौन संबंध बनाए जा सके।कटिहार जिला बंगाल और नेपाल बॉर्डर एरिया होने के कारण काफी संवेदनशील जिला माना जाता है। इसलिए आप सबों से आग्रह है कि मानव तस्करी को रोकने में संस्था को अपेक्षित सहयोग करे ।मुखिया श्री मेहता ने बताया कि हम अपने स्तर से आपको पूरा सहयोग करेंगे और सामाजिक कार्यों में मेरी सहभागिता रहती ही है। सरपंच जी के द्वारा भी पंचायत और जिले को तस्करी मुक्त जिला बनाने में हर संभव सहयोग करने का वचन दिया गया।कार्यशाला में फील्ड समन्वयक शहनाज सहित पंचायत के सभी वार्ड मेम्बर, पंच, तथा ग्रामीणों ने अपनी सहभागिता दी।कार्यशाला का समापन फील्ड समन्वयक सुमित कुमार के धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
काम पर नहीं गया तो छीन ली जिंदगी: चाकू के वार से युवक की मौत, भाई घायल; मां की गोद में पड़ा रहा बेटे का शव
मो0 काजु (फलका) पोठिया थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे गांव को...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
