August 26, 2026

वित्तरहित इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज में शिक्षकों ने हल्ला बोल किया प्रदर्शन

Read Time:1 Minute, 33 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

अनुदान नहीं वेतनमान फोरम के आह्वान पर राज्य भर के सभी जिलों के वित्तरहित माध्यमिक विद्यालय, इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज में शिक्षक स्थित कर्मियों द्वारा स्कूल कॉलेज के गेट पर वित्त रहित शिक्षा नीति खत्म करो, शिक्षा समिति की अनुशंसा लागू करो, परीक्षा फल आधारित अनुदान के बदले वेतनमान की अपनी मांगों को लेकर हल्ला बोल प्रदर्शन किया। तथा अपनी एकजुट का परिचय देते हुए फोरम के आह्वान पर पटना में होने वाले आगामी विशाल प्रदर्शन में शामिल होने की सहमति दिया। इंटर कॉलेज बीएमपी-7 कटिहार में भी इसी क्रम में शिक्षकों ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया।जिसमें मुख्य रूप से प्राचार्य मनोज कुमार सुमन,रामशीष, शशि भूषण गुप्ता,चंद्रभूषण सिंह, कार्यालय सहायक लक्ष्मी कुमारी, कार्यालय सहायक सुतापा भादुड़ी, कुमुद कुमारी,अनुभा कुमारी यादव चतुर्थ वर्गीय कर्मी में आशुतोष कुमार झा, विद्यानंद यादव देवी मिश्रा ने भाग लिया।

Previous post हंसवर में सर्विस रोड की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना, नाराजगी जाहिर।
Next post मनोज कुमार मंडल भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षक सह प्रभारी बने, आगामी विधानसभा में सीमांचल क्षेत्र में भाजपा ही परचम लहरा सकता है : मनोज कुमार मंडल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial