हंसवर में सर्विस रोड की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना, नाराजगी जाहिर।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी प्राणपुर मार्ग पर हंसवर गांव के पास एनएच-131क में सर्विस रोड की मांग को लेकर दर्जनों गांवों से आए ग्रामीणों ने पूर्व मुखिया मनोज कुमार मंडल की अगुवाई में धरना दिया। ग्रामीणों का कहना है कि तीन किलोमीटर दूर सर्विस रोड होने से स्थानीय लोगों को भारी असुविधा होती है। पूर्व मुखिया श्री मंडल ने बताया कि सांसद के माध्यम से इस मुद्दे को राष्ट्रीय उच्च पथ प्राधिकरण और संबंधित मंत्रियों तक कई बार पहुंचाया गया, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई। उन्होंने कहा कि आसपास के करीब 40 गांवों की आबादी को इससे लाभ मिलेगा, लेकिन विभागीय उपेक्षा के कारण जनहित की अनदेखी की जा रही है। धरना स्थल पर पंचायत समिति सदस्य मुन्ना रजक समेत सैकड़ों किसान शामिल हुए। विधि व्यवस्था के मद्देनजर दंडाधिकारी सह राजस्व कर्मचारी प्रतिमा भारती, एसआई सद्दाम हुसैन व पुलिस बल तैनात रहा। मांग नहीं माने जाने की स्थिति में आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
काम पर नहीं गया तो छीन ली जिंदगी: चाकू के वार से युवक की मौत, भाई घायल; मां की गोद में पड़ा रहा बेटे का शव
मो0 काजु (फलका) पोठिया थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे गांव को...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
