August 27, 2026

बरारी में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन

Read Time:4 Minute, 6 Second

कमजोर वर्ग के लोगों को हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा दी जा रही है : तार किशोर

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार जिले के बरारी प्रखंड अंतर्गत दक्षिणी भंडरतल पंचायत के उचला गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया गया।इस आयोजन में इंडियन बैंक, भारतीय डाक विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य अनेक विभागों ने अपने स्टाल लगाकर योजनाओं के वंचित लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिया। इस अवसर पर स्थानीय एलपीजी एजेंसी के द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अंतर्गत कई लाभार्थियों को निःशुल्क गैस कनेक्शन दिया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दर्जनों लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जांच करने के साथ ही प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत कई लाभार्थियों को भारत के किसी भी शहर में इलाज कराने हेतु पांच लाख राशि तक के कार्ड का वितरण किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक व कर्मियों द्वारा ड्रोन के माध्यम से खेतों में दवा के छिड़काव का प्रदर्शन करने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में नवीन तकनीकों की जानकारी उपस्थित किसानों को दिया गया। इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री सह कटिहार विधायक तारकिशोर प्रसाद, कोढा विधायक कविता पासवान, पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल कुमार चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्खी महतो, महामंत्री वीरेंद्र यादव, मनोरंजन पाल, शांति जायसवाल, अमन निषाद, राजीव भारती व स्थानीय मुखिया सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। आज विकसित भारत संकल्प यात्रा गाड़ी में लगे एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को भी भारी संख्या में लोगों ने बड़ी तन्मयता से सुना ।पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री प्रसाद ने शिविर मे उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आयुष्मान भारत योजना में समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा दी जा रही है। इसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भी कहा जाता है। उन्होंने केंद्र सरकार के कई योजनाओं की चर्चा करते हुए इससे लाभान्वित होने में आ रही कठिनाइयों को दूर कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कोढा विधायक कविता पासवान एवं भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय ने भी लोगों को केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ उठाने की बात कही।पूर्व उप मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों के बीच ‘भारत के विकास की कहानी कह रही’ कैलेंडर का वितरण करते हुए सामूहिक रूप से विकसित भारत के लिए संकल्प लिया व कहा कि इसके लिए पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संकल्पित है।

Previous post आजमनगर के देवगाॅव में विकसित भारत रथ का किया स्वागत
Next post फाइलेरिया मरीजों की पहचान के लिए जिले में शुरू हुआ नाइट ब्लड सर्वे
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial